लालू, नीतीश के चेहरे पर नहीं, शिक्षा व रोजगार के लिए वोट दे, प्रशांत किशोर

लालू, नीतीश के चेहरे पर नहीं, शिक्षा व रोजगार के लिए वोट दे, प्रशांत किशोर
कटिहार जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत बुधवार को एक दिवसीय दौर पर कटिहार पहुंचे. कटिहार पहुंचने पर प्रशांत किशोर का जिले के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया. इसके साथ ही उन्होंने कदवा में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों की जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं. जिससे आम लोग परेशान हैं. इसलिए अगली बार वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा. उन्होंने कदवा की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें. अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें. 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा मिलेगी प्रशांत किशोर ने कदवा की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जायेगी. उन्होंने कहा कि इस साल छठ के बाद कटिहार के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जायेगा. तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




