ePaper

स्मैक व शराब के खिलाफ कुरसेला नगर पंचायत के ग्रामीणों ने की महापंचायत

Updated at : 08 Feb 2026 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
स्मैक व शराब के खिलाफ कुरसेला नगर पंचायत के ग्रामीणों ने की महापंचायत

स्मैक व शराब के खिलाफ कुरसेला नगर पंचायत के ग्रामीणों ने की महापंचायत

विज्ञापन

नशा से उत्पन्न हो रही आशांति के खिलाफ जमकर जताया विरोध कुरसेला नगर पंचायत के वार्ड चार व पांच के कुरसेला बस्ती के ग्रामीणों ने स्मैक, शराब नशा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कुरसेला बस्ती के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से रविवार को महापंचायत का आयोजन कर बढ़ते नशा सेवन के खिलाफ विरोध जताया. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से नशा करने वाले और बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की. महापंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि नशा करने के बढ़ते प्रचलन से गांव का वातावरण लगातार बिगड़ रहा है. समाज में आपसी वैमनस्यता फैल रहा है. नशे की लत से नौजवानों की जिन्दगी बरबाद हो रही है. दस वर्ष के किशोर नशा के गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं. शराब, गांजा के साथ गांव में सूखा नशा स्मैक का सेवन बढ़ गया है. स्मैक नशा के लत में फंसे होनवार युवाओं का जीवन गर्त की ओर जा रहा है. महिलाओं का आरोप था कि नशा करने वाले कथित मनचले किशोरियों से अर्मयादित शब्दों का प्रयोग कर जाते है. शराबियों के हरकत से बस्ती में आशांति अराजकता की स्थिति पैदा हो गयी है. कुरसेला बस्ती निवासी पुलिस जवान अमित कुमार ने बताया कि गांव के कथित लड़कों ने उनके साथ गलत व्यहवार कर उनका मोबाईल छीन लिया. नशेड़ियों के हरकत से गांव के लोग परेशान है. महिलाओं ने कहा कि नशाबंदी का प्रभाव गांव पर नहीं है. बस्ती में नशा सेवन को लेकर अपराधिक प्रवृति के लोगों का बस्ती में रात में आवाजाही बनी रहती है. आम जनजीवन का बढ़ते नशा सेवन ने जीना मुहाल कर दिया है. गांव की एक महिला ने कहा कि नशा करने के स्थिति में सुधार नहीं होने पर महिलाएं इसके विरूद्ध खुद मोर्चा सभांलने का कार्य करेंगी. स्मैक की लत के शिकार हो रहे युवा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव ने कहा कि औसतन प्रतिदिन नशा सेवन करने वाले पुलिस गिरफ्त में आ रहा है. सूखा नशा स्मैक के लत में युवा किशोर गिरफ्त में आ रहा है. आसानी से स्मैक नशा की उपलब्ध हो रहा है. युवाओं में नशा का लत बढ़ रहा उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल ने कहा कि कुरसेला बस्ती में नशा का लत बढ़ गया है. समाजिक सुधार के लिए ग्रामीण ने बैठक कर बस्ती को नशामुक्त करने के दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. समाज में नशा की वजह से फैल रही आशंति भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मिलन कुमार मंडल ने कहा कि कुरसेला बस्ती में शराब और स्मैक नशा का सेवन करने वाले ने समाजिक जीवन में आशांति फैला रखा है. शराब स्मैक नशा करने वाले बिक्री के विरूद्ध सघन कार्रवाई की जरुरत है. पुलिस नशे के खिलाफ चलाये सख्त अभियान ग्रामीण जदयू कार्यकर्ता संतोष कुमार ने कहा कि कुछ युवा नशा कर समाजिक वातावरण का दुषित कर रहा है. जिसमें सुधार लाने की आवश्यकता है. राजद नेता हलीम जांबाज ने कहा कि कुरसेला बस्ती में नशा सेवन करने वालों की संख्या बढ़ गयी है. दिगभ्रमित युवाओं को नशा से दूर करने के प्रयास की जरुरत है. महिलाओं ने कहा नशा करने वाले लड़के गांव हुड़दक कर आशांति फैलाते है. जिससे समाजिक वातावरण दुषित हो गया है. एक महिला ने कहा कि नशा सेवन कर कथित लड़का रात में घर पर आ धमकता है. कहते हैं थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कुरसेला बस्ती मे बैठक का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन