ePaper

कदवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष दुबारा निर्विरोध चुने गये विजय दास

Updated at : 22 Feb 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
कदवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष दुबारा निर्विरोध चुने गये विजय दास

कदवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष दुबारा निर्विरोध चुने गये विजय दास

विज्ञापन

कदवा डाकबंगला आईबी कुम्हड़ी में जदयू कार्यकर्ता की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कदवा विधायक दुलालचंद्र गोस्वामी उपस्थित रहे. चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रहे विजय दास को कदवा प्रखंड का जदयू अध्यक्ष निर्विरोध मनोनित किया गया. उनके मनोनयन पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों तथा फूल माला तथा बुके देकर उनका स्वागत किया. लगातार कई टर्म से विजय दास कदवा प्रखंड अध्यक्ष के पद पर रह चुके है. उनके जीत पर विधायक दुलाल गोस्वामी ने बधाई देते हुए कहा कि इनके अध्यक्ष बनने से पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी. उम्मीद जताई कि इनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुयेगा. विजय दास ने पार्टी नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वो संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा क्षेत्र की समस्या को सरकार तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी शम्भू प्रसाद, जिला पर्यवेक्षक सुनील कुमार, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी छवि लाल मंडल, प्रस्तावक अंजार आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, मनोज भारती, भाजपा नेता धर्मेन्द्रनाथ ठाकुर, रमेश महतो, इंद्रजीत सिंह, जदयू महिला प्रखंड अध्यक्ष माला देवी, ऋतुराज मिश्रा, बिपिन बिहारी साह, पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत, चंदन भगत, प्रवीण विश्वास, प्रेमचंद शरद आदि ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष बनने पर बधाइयां दी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन