पार्क में युवक-युवती के अश्लील हरकत का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
पार्क में युवक-युवती के अश्लील हरकत का वीडियो वायरल

पार्क में युवक-युवती के अश्लील हरकत का वीडियो वायरल

विज्ञापन

कटिहार शहर के हरदयाल टॉकीज के समीप स्थित आशुतोष पार्क में एक युवक और युवती के अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करते हुए दोनों को देखा जा सकता है. जिससे इस वीडियो को देख लोग स्तब्ध हैं. हालांकि प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. वीडियो सामने आने के बाद से लोग पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और देखरेख पर सवाल खड़े कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह स्थान बच्चों के खेलने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए बना है. ऐसे में इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल सार्वजनिक मर्यादा के खिलाफ है. बल्कि समाज के लिए भी गलत संदेश देती है. समाज के लोगों ने शहर के हर पार्क मे सुरक्षा व्यवस्था और हर तरफ देख रेख की चौकसी बढ़ाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन