दो युवक कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

दो युवक कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए फुलवरिया चौक के पास वाहन जांच कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. तलाशी में उनके पास से एक कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा तीन मोबाइल बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुणाल कुमार पिता चंदेश्वर सिंह, विपिन कुमार पिता शंकर राम, दोनों निवासी बसगढ़ा, थाना कोढ़ा निवासी के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती में फुलवरिया चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया. संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली. जिसमें अवैध हथियार व कारतूस बरामद हुआ. दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियार का उपयोग किन आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




