दो वर्षीय बालक की महानंदा नदी में डूबा, खोज जारी

Updated at : 15 Sep 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
दो वर्षीय बालक की महानंदा नदी में डूबा, खोज जारी

दो वर्षीय बालक की महानंदा नदी में डूबा, खोज जारी

विज्ञापन

प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव क समीप महानंदा नदी में दो वर्षीय बालक डूबने से मौत हो गयी है. गोताखोर व एसडीएफ की टीम बच्चे को ढूंढने में जुट गयी है. प्रखंड के रोशना थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत अंतर्गत इंग्लिश गांव के समीप हादसा हुआ. मृतक बालक के परिजनों के ने बताया कि जितेंद्र सिंह का दो वर्षीय पुत्र महादेव कुमार केला बाड़ी थाना आजमनगर निवासी अपनी मां रानी देवी लेकर अपने पिता दिलीप मंडल साकिन इंग्लिश थाना रोशना आए थे. मां रानी रविवार करीब दो बजे महानंदा नदी किनारे जिउतिया पर्व को लेकर स्नान करने गई थी. महादेव नदी किनारे था. उसका पांव फिसला और वह महानन्दा नदी में समा गया. घटना को देख स्थानीय गोताखोर ने बालक को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे. सूचना पर प्राणपुर राजस्व पदाधिकारी अजय कुमार सिंह व रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर स्थलीय सत्यापन कर एसडीआरफ की टीम को बुलाया गया. एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय गोताखोरों ने शव को बरामदगी को लेकर महानंदा नदी में काफी खोजबीन किया लेकिन बालक का शव बरामद नहीं हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन