ऑटो में 70 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ऑटो में 70 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कटिहार शराब के अवैध तस्करी के विरुद्ध जारी छापामारी अभियान के तहत गुरुवार को जिला मद्य निषेध टीम ने नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गास्थान तीयरपड़ा में एक बजाज कंपनी के ऑटो में 70 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्करों को गिरफतार किया है. जिसमे ऑटो चालक अफरोज, दूसरा गोलू को गिरफ्तार किया. दोनों ही तस्कर ऑटो में शराब की तस्करी कर रहे थे. उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ऑटो को दुर्गा स्थान तियरपाड़ा के पास धर दबोचा. ऑटो की जब तलाशी ली गयी तो उनमें 70 लीटर चुलाई शराब बरामद किया. शराब के साथ कुरसंडा प्राणपुर निवासी अफरोज तथा जिला अररिया गुदरी टोला फारबिसगंज निवासी गोलू को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों के विरुद्ध मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




