10 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
10 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

10 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने मनियां में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में 10 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते आ रही है. बंगाल की ओर से आने वाली सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान जारी रखी है. थानाध्यक्ष के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस मनिया में वाहन चेकिंग अभियान चला रखी थी. दो तस्कर से तकरीबन 10 लीटर शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर रितेश कुमार पिता रंजीत झा, ललियाही एवं सुमित कुमार पिता अनिल कुमार इंद्रपुरी दोनों निवासी सहायक थाना के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन