चोरी की दो बाइकों के साथ दो शातिर सहित एक विधि विरुद्ध बालक निरूद्ध

Updated:
विज्ञापन
चोरी की दो बाइकों के साथ दो शातिर सहित एक विधि विरुद्ध बालक निरूद्ध

चोरी की दो बाइकों के साथ दो शातिर सहित एक विधि विरुद्ध बालक निरूद्ध

विज्ञापन

कटिहार जिला के तेलता थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर तथा एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर तेलता थाना क्षेत्र के वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. दो बाइक सवार तीन व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे. पुलिस को संदेह हुआ और आरोपित को पकड़ लिया गया. जब बाइक के कागजात मांगे गए तो उन लोगों ने गाड़ी के दस्तावेज नहीं दिया. जब पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की तो गाड़ी चोरी की निकली. तदुपरांत पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. इस संदर्भ में रहबर आलम, उम्र 19 वर्ष, पिता सब्बीर आलम, तौहीद, उम्र 23 वर्ष, पिता स्व कादिर आलम, डालखोला, थाना डालखोला, जिला उतर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल तथा तीसरा एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन