लूट की दो घटनाओं का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
लूट की दो घटनाओं का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

लूट की दो घटनाओं का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में लूट की दो घटनाओं का सफल उद्भेदन करते तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी कृष्ण कुमार पिता मोगन चौधरी, मरंगी थाना मनसाही जिला कटिहार ने अपने फर्द बयान में बताया कि वह रात्रि लगभग 21:35 बजे कटिहार से काम करके अपने घर जा रहा था. उसी क्रम में बेशर्मा पुल पर 04 अज्ञात अपराधियों ने गाड़ी को रोककर मारपीट की तथा एक मोबाईल तथा 8000 छीन लिया. लिखित शिकायत पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-48/26 दर्ज की गई जबकि, एक अन्य मामले में वादी राजा कुमार साह, पिता विरेन साह, हफलागंज शिव मंदिर चौक, थाना मुफ्फसिल ने अपने फर्द बयान में बताया कि रात्रि लगभग 10:00 बजे कटिहार से टोटो चलाकर अपने घर जा रहा था. उसी क्रम में 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टोटो को रोककर मारपीट किया एवं कट्टा दिखाकर धमकी देते हुए मोबाईल छीन लिया. मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-49/26 दर्ज की गई. उक्त दोनों कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 अभिजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर गठित टीम ने छापेमारी कर घटना में संलिप्त मनीष कुमार यादव पिता डोमन यादव उर्फ रामू यादव, मरंगी,शाहिद पिता भोला हफला रोगनी चौक दोनों थाना मनसाही, एवं तौसीफ पिता फिरोज, मखदुमपुर बाबू टोला थाना मुफ्फसिल सभी जिला कटिहार को गिरफ्तार कर उसके पास से दो मोबाइल बरामद किया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन