मवेशी का चारा काटने के दौरान दो पक्षों में मारपीट, दो महिला गंभीर

मवेशी का चारा काटने के दौरान दो पक्षों में मारपीट, दो महिला गंभीर
अमदाबाद प्रखंड के उत्तरी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत बलरामपुर गांव में मवेशी का चारा काटने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गयी. मामले को लेकर अहमदाबाद थाना में आवेदन की गई है. इसमें एक पक्ष के दो महिला कभी रूप से घायल हो गई है. घायल महिलाओं को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. यह घटना गुरुवार की देर शाम की है. घटना की जानकारी देते हुए रतन कुमार ने बताया कि उनकी मां मोसमात सुमित्रा देवी एवं लिपि कुमारी दोनों मिलकर मवेशी का चारा काट रही थी. धान का पुवाल का चारा काट रही थी. इसी दौरान बगल के अमित कुमार एवं उसकी मां प्रतिमा देवी पहुंच गये और कहने लगे कि तुम अपना चारा काट कर उनके घर के दीवाल से सट्टा कर क्यों रख रही हो. इसी बात पर विवाद बढ़ गया और विवाद तू तू मैं से मारपीट में बदल गया. इस दौरान अमित कुमार व उसकी मां प्रतिमा देवी एवं दो अन्य लोगों ने लिपि कुमारी व उसके सास मोसमात सुमित्रा देवी को धारदार हथियार से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी के आंख के नीचे धारदार हथियार से मारकर कभी रूप से घायल कर दिया गया है. वहीं उनकी मां की माथे पर गंभीर चोट लगी है. मामले को लेकर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अमदाबाद थाने में आवेदन दी गई थी. जिस पर दोनों के आवेदन पर प्राथमिक दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




