सेवानिवृति पर दो प्रधानाध्यापकों को दी विदाई

Updated at : 01 Apr 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृति पर दो प्रधानाध्यापकों को दी विदाई

सेवानिवृति पर दो प्रधानाध्यापकों को दी विदाई

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमडोल व आदर्श मध्य विद्यालय रोशना के शिक्षा समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त पर विदाई दी गयी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमडोल में प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर दास, आदर्श मध्य विद्यालय रोशना के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार चौधरी सेवानिवृत होने पर छात्र-छात्राओं, शिक्षक- शिक्षिका एवं अभिभावकों, शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने समारोह आयोजित कर, बुके देकर तथा शाल ओढ़ाकर पुष्प अर्पित कर विदाई दी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमडोल में नए प्रधानाध्यापक शिव शंकर ठाकुर, आदर्श मध्य विद्यालय रोशना में हामिद, प्रधानाध्यापक के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बुके देकर सम्मानित किया गया. विदाई समारोह को प्रधानाध्यापक राकेश कुमार मिश्रा, अमरनाथ साह, विजय कुमार मंडल, मोती सिंह, अरुण कुमार दास, अंजुम, गजेन्द्र साह, अवधेश दास, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार रजक, कुन्दन सिंह, बिजेंद्र कुमार मंडल सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिका ने समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक का लम्बी उम्र एवं समस्त परिवार के साथ सुख समृद्धि के लिए कामना की.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन