सोसल मीडिया पर हथियार लहराते रील बनाने में हथियार संग दो गिरफ्तार

Published at :19 Feb 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
सोसल मीडिया पर हथियार लहराते रील बनाने में हथियार संग दो गिरफ्तार

सोसल मीडिया पर हथियार लहराते रील बनाने में हथियार संग दो गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाने की धुन पर हथियार के साथ रील बनाना युवक को भारी पड़ गया. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपित युवक की पहचान कर सूचना एकत्रित की तथा सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने रोशना थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. इस संदर्भ में एसडीपीओ सदर ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्टाग्राम में भोजपुरी गाना हमरा से बड़का कौन की धुन पर देसी पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल हुआ. रोशना थाना क्षेत्र के इस वीडियो की जानकारी होते ही रोशना थाना पुलिस को आरोपित को चिन्हित कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिये. पुलिस जब आरोपित को चिन्हित कर सोर्सेज के आधार पर छानबीन शुरू की तो पुलिस को यह जानकारी मिली कि मुस्तकीम अपने दो और साथियों के साथ बाइक से मनिहारी से लाभा लौट रहा है. पुलिस ने छापेमारी कर मुस्तकीम और उसके साथी ज्योतिष पासवान को गिरफ्तार कर लिया. एक और आरोपित युवक वहां से फरार होने में सफल रहा. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपित युवक के पास से एक देशी पिस्टल बरामद कर आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन