भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सीबीआई पटना ने मोबाइल, व्हाट्सएप नंबर जारी की

Updated at : 18 May 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सीबीआई पटना ने मोबाइल, व्हाट्सएप नंबर जारी की

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सीबीआई पटना ने मोबाइल, व्हाट्सएप नंबर जारी की

विज्ञापन

अमदाबाद भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सीबीआई पटना ने मोबाइल व टेलीफोन व व्हाट्सएप नंबर जारी की है. आमलोगों द्वारा कॉल कर या व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी. पुलिस निरीक्षक सीबीआई पटना सतीश कुमार हिमांशु ने मोबाइल फोन पर संपर्क कर जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के कार्यालयों जैसे रेलवे, पोस्ट ऑफिस, जीएसटी, आयकर विभाग, तथा उपक्रमों जैसे बैंक, जीवन बीमा कंपनी इत्यादि के कर्मचारियों तथा अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगे जाने एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में रिश्वत की मांग करने वाले अधिकारियों के बारे में सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर एवं व्हाट्सएप तथा टेलीफोन नंबर जारी की गई है. उन्होंने बताया कि 9425551450 पर कॉल कर या व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं. साथ ही 0612-2235588, 2235566, 2235599 पर कॉल कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध घूस लेने वाले अधिकारियों के बारे शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए शिकायत कर्ता की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जायेगी. शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध शीघ्र ही कार्रवाई की जायेगी. घूस लेने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सीबीआई कार्यालय पटना आने की जरूरत नहीं है. फोन पर या व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आवश्यकता अनुसार सीबीआई टीम शिकायत करने वाले व्यक्ति से खुद संपर्क करेंगी. उन्होंने आगे बताया कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए उपरोक्त मोबाइल नंबर एवं व्हाट्सएप नंबर तथा टेलीफोन नंबर जारी की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन