दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के आजमनगर-दिल्ली दीवानगंज मुख्य पथ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से पांच लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

आजमनगर. थाना क्षेत्र के आजमनगर-दिल्ली दीवानगंज मुख्य पथ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से पांच लोग घायल हो गये. जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मरही ढलान के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस घटना में दो पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है. जिसे आनन-फानन में आजमनगर पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से आजमनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत को नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए तीनों घायलों को सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया. जहां डॉ शैलेंद्र कुमार ने बताया सड़क दुर्घटना से पीड़ित लोगों को अस्पताल लाया गया था. विद्यानंद सिंह, कन्हैया सिंह, नवदीप पाल सहित एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसे प्रारंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. वहीं आजमनगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया तीनों गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन