बरसात में ध्वस्त हुई पीसीसी सड़क अब तक नहीं हुई मरम्मत

Updated:
विज्ञापन
बरसात में ध्वस्त हुई पीसीसी सड़क अब तक नहीं हुई मरम्मत

बरसात में ध्वस्त हुई पीसीसी सड़क अब तक नहीं हुई मरम्मत

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत के कोलासी वार्ड संख्या 11 स्थित महादलित टोला में लगभग आठ वर्ष पूर्व जिला परिषद मद से निर्मित पीसीसी सड़क बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी. बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गया है. ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कहा, सड़क से महादलित समुदाय के लोग सुबह से लेकर देर रात तक प्रतिदिन आवागमन करते हैं. सड़क टूट जाने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है. विशेष रूप से रात के समय अंधेरा रहने के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है. कई बार अंधेरे में लोगों का पैर फिसल जाने से वे इस गड्ढे में गिर चुके हैं. जिससे चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं. लोगों ने कहा, इस समस्या को लेकर कई बार विभाग के पदाधिकारियों को सूचित किया है. अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटे हुए सड़क की मरम्मत कराई जाय. ताकि महादलित टोला के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके. भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन