प्राणपुर विधायक नियुक्त की गयी कारा सुधार समिति की सभापति

प्राणपुर विधायक नियुक्त की गयी कारा सुधार समिति की सभापति
कटिहार प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार चुनाव जीत कर विधायक बनी निशा सिंह को कारा सुधार समिति का सभापति बनाया गया है. जिसको लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. निशा सिंह अपने पति विनोद सिंह के देहांत के बाद वर्ष 2020 में प्राणपुर विधानसभा से विधायक की चुनाव लड़ी थी. वह प्रथम बार जीत हासिल कर विधायक बनी. साथ ही पांच वर्षों में अच्छे कार्यकाल की है. 2025 में भी विधायक की चुनाव लड़ी एवं प्राणपुर से दूसरी बार विधायक बनी. बिहार सरकार ने निशा सिंह को कारा सुधार समिति का सभापति मनोनीत घोषित किया. भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौर पड़ी है. इस दौरान मनसाही भाजपा मंडल अध्यक्ष बब्बन कुमार सिंह, प्राणपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकांत विश्वास, मनसाही के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, गुरुदेव प्रसाद मंडल, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता निरमा देवी, विनोद पंडित, कमल किशोर साह, विनोद कुमार उरांव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










