होली को लेकर बाजार हुआ गुलजार, जमकर हो रही खरीदारी

होली को लेकर बाजार हुआ गुलजार, जमकर हो रही खरीदारी
– होली को लेकर हर तरफ सज गये रंग, अबीर, पिचकारी की दुकानें कटिहार होली पर्व को लेकर बाजार में रंग का परवान चढ़ने लगा है. पूरे बाजार में होली पर्व को लेकर सभी दुकानें सजने लगी है. इस वर्ष रंगों का त्योहार होली अपने-अपने अंदाज में मनाने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गयी है. होली चार मार्च को मनाया जायेगा. अब महज तीन दिन शेष रह गये हैं. त्यौहार का चढ़ता रंग और उमंग अभी से ही बाजार में दिखने लगा है. होली के पिचकारी, रंग बिरंगे रंग व गुलाल से पूरा दुकान रंगीन होने लगा है. चारों तरफ होली की धूम भी मचनी शुरू हो गयी. शहर के फल पट्टी में थोक विक्रेता के यहां लंबी भीड़ लग रही है. बाजार में रिटेल दुकानदार अपनी दुकानें सजा ली है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली को लेकर कई आकर्षक साजो समान बाजार में उपलब्ध है. खासकर बच्चों के लिए कई नए मुखोटे तो कई रंगीन बाल, तो कई स्टाइलिस्ट चश्मे गुलाल की आतिशबाजी को लेकर पटाखे भी बाजार में उपलब्ध है. इस बार बाजार में 20 से लेकर 500 रूपया तक के पिचकारी उपलब्ध है. बच्चों के लिए वही पुराना डोरेमोन, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, मोटू पतलू की पिचकारी इस बार भी बाजार में अपनी जगह बनाए हुई हैं. बच्चों के लिए ऐसी पिचकारी हमेशा से बच्चों को लुभाती रही हैं. थोक विक्रेता अरविंद महासेठ, महेश अग्रवाल ने बताया कि अभी बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों के होली संबंधित दुकान लगाने वाले लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं. होली को लेकर शहरवासियों की खरीदारी होली से एक दो दिन पूर्व से ही रहती है. दुकानदारो ने बताया कि सभी दुकानदार इस बार दिल्ली और कोलकाता से ही पिचकारी रंग आदि मंगवाया गया है. बाजार में कई डरावने कपड़े के साथ भूत, पड़ी, राक्षस, शेर, भालू, डोरेमोन, स्पाइडर मैन, और खास करके हैकर के मास्क भी बाजार में उपलब्ध है. चंग गीतों से होली का माहौल हो रहा है तैयार होली के 15 दिन पूर्व से ही शहर में चंग गीतों से होली का परवान चढ़ना शुरू हो गया है. खास करके मारवाड़ी समाज चंग के जरिए पूरे शहर में होली का माहौल तैयार करते हैं. गीत संगीत और ढोल, तबले की धुन पर फगवा गीतों से होली का माहौल तैयार किया जा रहा है. 15 दिन पूर्व से ही मारवाड़ी समाज का एक समूह हर किसी के संध्या घर पहुंचकर चंग के जरिए होली के गीतों से पूरा माहौल बना रहे हैं. चंग के जरिए गीत संगीत से नाचते झूमते एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए होली की बधाई देते हैं. होली को लेकर प्रदेश से हो रही है लोगों की घर वापसी प्रदेश कमाने गए गए लोगों की इन दिनो घर वापसी हो रही है. हिंदू धर्म में होली का त्यौहार उमंग का त्यौहार माना जाता है. खास कर होली और दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह रहता है. प्रदेश कमाने के लिए गए हुए लोग खासकर के होली और दुर्गा पूजा में जरूर घर वापसी करते हैं. सभी अपने पूरे परिवार के साथ इस त्योहार को मनाते हैं. इसलिए इन दिनों प्रदेश से आने वाली ट्रेनों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है. सभी होली पर्व को लेकर अपने घर वापसी कर रहे हैं. इसलिए इन दिनों प्लेटफार्म में बाहर से आने वाले लोगों की अपने घर वापसी को लेकर भीड़ देखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




