अग्निशमन विभाग ने बाजार में चलाया जागरूकता अभियान

Updated at : 13 Mar 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने बाजार में चलाया जागरूकता अभियान

अग्निशमन विभाग ने बाजार में चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

– सतर्कता के साथ बड़ी घटना को टाला या फिर क्षति कम किया जा सकता कटिहार अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर अग्निशमन कर्मियों ने शुक्रवार को शहर के व्यस्ततम बाजार में जन जागरूकता रैली निकाली. अग्निशमन पदाधिकारी व कर्मी ने आग से बचाव की जानकारी तथा सतर्कता बरतने की अपील की. अग्निशमन पदाधिकारी संगीता कुमारी के निर्देश पर सहायक अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन चौधरी के नेतृत्व में अग्निशमनकर्मियों ने बैनर के साथ शहर के व्यस्ततम बाजार फल पट्टी, मंगलबाजार में जन जागरूकता अभियान चलाया. अग्निशमन कर्मियों ने हाथ में बैनर लेकर लोगों को जागरुक कर रहे थे. विभाग के कर्मी माइकिंग कर आग से बचाव एवं सतर्कता बरतने को लेकर हिदायत दी. बड़े दुकानदार को अग्निशमन यंत्र दुरुस्त करने तथा छोटे दुकानदारों को दुकान के आगे बाल्टी में पानी एवं बालू रखने की हिदायत दी. अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने दुकानदारों को बताया कि बाजार में अधिकतर आग की घटनाएं शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर के उपयोग में लापरवाही बरतने व ज्वलनशील सामग्री के गलत भंडारण के कारण होती है. ऐसे में बिजली के तारों की नियमित जांच, गैस सिलेंडर का सुरक्षित उपयोग तथा अग्निशामक यंत्रों को दुकान में रखना आवश्यक है. अग्निशमन कर्मियों ने लोगों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने की बजाय तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें तथा आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं. शुरुआती स्तर पर आग को बुझाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का सावधानी पूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गयी. अग्निशमन विभाग की टीम ने बाजार में घूम-घूमकर लोगों के बीच पंपलेट वितरित किया और आग से बचाव के उपायों के बारे में बताया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन