मानसून के दगा देने से जिले के किसान मायूस

Updated:
विज्ञापन
मानसून के दगा देने से जिले के किसान मायूस

मानसून के दगा देने से जिले के किसान मायूस

विज्ञापन

बारिश के लिए आसमान में टकटकी लगा रहे कटिहार जिले में बारिश नहीं होने से अब किसान चिंतित होने लगे है. किसानों ने धान की खेती के लिए धान का बीचड़ा बो दिया है. पर बारिश नहीं होने की स्थिति में बीचड़ा बर्बाद होने का खतरा उत्पन्न हो गया है. धान की बुआई भी पिछात होने की संभावना को लेकर किसान चिंतित हो रहे है. आसमान में लगातार बादल उमड़ घुमड़ रहा है. पर बारिश का नामोनिशान नहीं है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि 20 जून के बाद जिले में बारिश होगी. पर 29 जून जून बीत जाने के बावजूद बारिश का कहीं अता पता नहीं है. मौसम के इस तरह की बेरूखी से किसान ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं. यदि समय पर बारिश होती तो अब तक जिले में धान की रोपाई शुरू हो गयी होती. गौरतलब हो कि जिले के किसान बड़े पैमाने पर धान की खेती करते हैं. यहां के किसानों का यह मुख्य फसल है. पर बारिश नहीं होने से किसानों को भारी मायूसी है. जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया. बारिश नहीं होने के कारण गर्मी से लोग अलग से परेशान हो रहे है. सभी बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाये हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन