मॉक ड्रिल: शाम 6.58 बजे से 7.12 बजे तक अंधेरे में डूबा रहा पूरा शहर

Updated at : 07 May 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
मॉक ड्रिल: शाम 6.58 बजे से 7.12 बजे तक अंधेरे में डूबा रहा पूरा शहर

मॉक ड्रिल: शाम 6.58 बजे से 7.12 बजे तक अंधेरे में डूबा रहा पूरा शहर

विज्ञापन

– शहीद चौक की लाइव रिपोटिंग – ब्लैक आउट मॉकड्रिल में मिला सबका सहयोग- शाम 6.58 बजे सायरन बजते ही बिजली हुई गुल, पूरे शहर में छाया अंधेरा – शहीद चौक पर सैकड़ों लोगों की जुटी भीड़, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे कटिहार ब्लैक आउट को लेकर जैसे ही बुधवार की शाम 6:58 बजे पहला सायरन बजा. स्थानीय लोग पूरी तरह अलर्ट हो गये. उसी समय बिजली काट दी गयी. जिससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया. लोगों ने अपने-अपने घरों की लाइट बंद कर दी. सड़कों पर वाहनों का परिचालन बंद हो गया. जो जहां थे वहीं रूक गये और अपने वाहन की लाइट को बंद कर दिया. हालत यह रही कि अंधेरे के कारण एक दूसरे का चेहरा देखना भी मुश्किल था. शहीद चौक पर बड़ी संख्या में युवा एवं स्थानीय नागरिक जुटे थे. ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन व नगर थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस अधिकारी विधि व्यवस्था के संधारण में जुटे रहे. जबकि नागरिक सुरक्षा के वॉलिंटियर्स ब्लैक आउट को लेकर लोगों को जागरुक करते दिखे. इस दौरान शहीद चौक पर जुटे युवाओं ने जबरदस्त नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये. साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से पूरा शहीद चौक गूंज उठा. कमोवेश यही स्थिति कटिहार रेलवे स्टेशन की रही. पूर्व से लोगों के बीच यह जानकारी थी कि इस समय ब्लैकआउट होना है. यही वजह से कोई पैनिक की स्थिति में नहीं दिखी. पर जब पूरा स्टेशन पर अंधेरा छाया तो सब लोग आपस में चर्चा करते रहे एवं पाकिस्तान की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे. कुछ लोग आपस में बात करते हुए कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना अब जरूरी हो गया है. शहर के दुर्गास्थान, मिरचाईबाड़ी, बस स्टैंड, न्यू मार्केट रोड, बड़ा बाजार की स्थिति भी कमोवेश एक जैसी रही. जैसे ही शाम 6:58 बजे सायरन बजा, वैसे ही जो वहां जहां थे, वहीं रुक गये और सब ने अपने-अपने वाहन, घर, दुकान, प्रतिष्ठान, ऑफिस का लाइट को बुझा दिया. ब्लैक आउट के इस 12 मिनट तक इन जगहों पर आपस में लोग कानाफूसी करते रहे और इस ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में प्रशासन की पहल की सराहना भी की. पूरा शहर 12 मिनट तक अंधेरे में डूबा रहा. हालांकि सदर अस्पताल में भी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मरीजों की देखरेख होती रही. किसी भी तरह की परेशानी किसी को नहीं हुई. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा व पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से इस ब्लैकआउट मॉकड्रिल की निगरानी होती रही. नागरिक सुरक्षा को लेकर किया गया मॉकड्रिल शाम 6:58 बजे से 07:10 तक लोगों ने अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों की सभी बत्तियां बंद रखा. इस दौरान रौशनी की वैकल्पिक व्यवस्था यथा बैट्री, इन्वर्टर, मोबाईल का टॉर्च लाईट, स्क्रीन लाईट, सौलर लाईट आदि को भी ऑफ रखा गया. इस दौरान सड़क पर चलने वाले सभी वाहन अपने स्थान पर रूके रहे तथा वाहन की बत्तियां बंद रहा, जो लोग जहां रहे, वहां ही खड़े हो गये तथा वाहन की लाईटे बंद कर लिया. पुनः दुसरा साइरन शाम 7:12 बजे बजा और उसके बाद सामान्य रूप से सभी गाड़ी तथा लोग अपने अपने लाईटे ऑन कर दिया. सभी पब्लिक एवं शहर के लोगों ने जिला प्रशासन की अपील पर मॉक ड्रिल में स्वेच्छा से सहायता किया तथा सरकर के निर्देश को समझते हुए मॉक ड्रिल में अपने-अपने सहयोग करने का प्रयास किया. जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया कि शहर के सभी लोगों ने अपने अपने लाईटे एवं पावर कट (बिजली एवं इनवरटर सहित) बंद रखा. सभी हॉस्पिटल व अन्य अस्पताल में सभी इमरजेंसी सेवाएं कार्यरत रहे एवं स्वेच्छा से सभी पब्लिक को इस मॉक ड्रिल में सहायता करके सरकार के कार्यों को सफल बनाने में सहयोग किया. प्रतिनियुक्ति सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर समय से पहले पहुंचकर अपने कार्यों का निर्वहन किया तथा मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट के कार्यों को सफल बनाने में हर संभव सभी पदाधिकारियों आपस में समन्वय स्थापित करके सफल बनाया. जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें जागरूक एवं भविष्य में उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति में स्वयं को तैयार रखने के उद्देश्य से यह मॉकड्रिल कराया गया है. यह ब्लैक आउट एक प्रकार का मॉक ड्रील है. जिसका उद्देश्य आपात स्थिति जैसे हालातों से निपटने की तैयारी को परखना है. जिससे किसी भी नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है. बैठक में दिये गये आवश्यक निर्देश उल्लेखनीय है कि दिन में ही विकास भवन में जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के संयुक्त अध्यक्षता में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केंद्र सरकर के द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में मॉक ड्रिल का रिहर्सल किया जायेगा. रिहर्सल के दौरान पहला साइरन शाम को 6:58 बजे बजाना शुरू होगी और दो मिनट तक सायरन बजाने के बाद आज शाम 07:00 बजे से 07:10 तक बिजली आपूर्ति बन्द रखी जायेगी. इस मॉकड्रिल में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ नगर आयुक्त संतोष कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहर्ता आपदा एन नुरुल, अनुमंडल पदाधिकारी अलोकचंद्र चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं मॉक ड्रिल सफल बनाने के लिए प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन