आम लोगों के स्तर में सुधार लाकर ही हो सकता है सामाजिक न्याय का सपना साकार, फातिमी

Updated at : 07 May 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
आम लोगों के स्तर में सुधार लाकर ही हो सकता है सामाजिक न्याय का सपना साकार, फातिमी

आम लोगों के स्तर में सुधार लाकर ही हो सकता है सामाजिक न्याय का सपना साकार, फातिमी

विज्ञापन

– बारसोई में राजद की ओर से हुआ सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन बारसोई जब तक देश के सभी लोगों के स्तर में सुधार नहीं हो जाता तब तक न्याय की बात नहीं की जा सकती. इसलिए आम लोगों के स्तर में सुधार लाकर ही सामाजिक न्याय का सपना साकार हो सकता है. उक्त बातें बुधवार को बारसोई में राजद की ओर से हुए सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अली अशरफ फतिमी ने कहीं. उन्होंने कहा कि एक तरफ हम विकसित राष्ट्र की बात करते हैं तो दूसरी ओर हमारे ही देश में कई वर्ग ऐसे हैं जिनका स्तर में अभी तक सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि बिहार में राजद की सरकार आयेगी तो सबसे पहले वह आमलोगों के स्तर में सुधार करने के लिए योजना ल लायेंगे. उन्होंने कहा कि इसके तहत हम प्रत्येक महिला के खाते मे प्रतिमाह 2500 रूपए देंगे. इसके साथ ही प्रतिमाह 200 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, 500 रूपए में गैस सिलेंडर मिलेगा. इतना ही नहीं उन्होंने 10 लाख नौकरी दिलाने के राजद की संकल्प की बात करते हुए कहा कि इसके अतिरिक्त कल कारखाने भी लगाए जायेंगे. जिससे पलायन रोका जा सके और बिहार के लोगों को बिहार में ही रोजगार उपलब्ध हो जायेगी. बलरामपुर विधानसभा के प्रभारी सह राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से बलरामपुर विधानसभा में राजद के संगठन को और अधिक मजबूत करने की बात कही. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अगर महागठबंधन से राजद को टिकट मिलती है अथवा महागठबंधन के किसी सहयोगी को टिकट मिलती है तो हमारा संगठन मजबूती से साथ दे सकेगा. उन्होंने राजद की विचारधार गांव-गांव घर तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हमसबों को अभी से तैयारी में जुटने की जरूरत है. कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अंजार नईमी, पंचायती राज अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, पूर्व विधायक अनिल यादव, युवा राजद के नीलकमल, जिला अध्यक्ष इशरत परवीन उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप राय ने किया. मंच संचालन मुनहसर आलम कर रहे थे. कार्यक्रम में सुदामा प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, खितीश चंद्र राय, राजेंद्र यादव, विष्णु अग्रवाल, नेहाल अख्तर, विमल रविदास, अतीक आलम, सोहराब आलम, नवाज उल हक, सैयद अख्तर आलम, इरफान आलम, शिबू मरांडी, अनवर आजाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन