ePaper

दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी में किसानों से पहले मिट्टी जांच कराने पर डीएम ने दिया बल

Updated at : 25 Feb 2026 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी में किसानों से पहले मिट्टी जांच कराने पर डीएम ने दिया बल

दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी में किसानों से पहले मिट्टी जांच कराने पर डीएम ने दिया बल

विज्ञापन

– किसानों से जैविक व प्राकृतिक विधि से खेती करने को की गयी अपील – दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का डीएम ने दीप जलाकर किया उद्घाटन कटिहार किसान खेती से पूर्व मिट्टी की जांच कराकर मिट्टी स्वस्थ कार्ड में अनुसंशित उर्वरक की मात्रानुसार खेती करें. इससे मिट्टी में आवश्यकतानुसार उर्वरक व पोषक तत्व का प्रयोग किया जा सके. साथ ही नैनो यूरिया, डीएपी आदि का प्रयोग करें. जिससे खेती लागत मूल्य कम होगा. मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी. मिट्टी एवं जल प्रदूषित होने से रोका जा सके. यह बातें बुधवार को संयुक्त कृषि भवन परिसर में आयोजित आत्मा कार्यालय कटिहार द्वारा दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी में मौजूद किसानों से डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कही. उन्होंने कहा कि इन सबके प्रयोग से खेती का लागत मूल्य कम होगा. साथ ही मिट्टी एवं जल प्रदूषित होने से रोका जा सकता है. किसानों से अपील किया कि अब वो अपनी खेती को जैविक व प्राकृतिक विधि से करें. इससे पूर्व दो दिवसीय किसान मेला का उद्घाटन डीएम आशुतोष कुमार द्विवदी, अपर सर्माहर्ता राजस्व, संयुक्त निदेशक शष्य पूर्णिया प्रमंडल, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. डीएम ने बताया कि किसान मेला किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों से परिचित कराने का एक प्रमुख मंच है. मेला का मुख्य आकर्षण का केन्द्र समेकित कृषि प्रणाली का मॉडल रहा. जिसमें उपस्थित किसानों व कृषि विशेषज्ञों के लिए विशेष ध्यान आकृष्ट कराया. डीएम ने किसानों को कृषि विभाग की ओर से चलायी जा रह रही योजनाओं को समझने व इससे लाभान्वित होने की अपील की. इस दौरान उन्होंने मृदा स्वस्थ कार्ड का वितरण भी किया. जैविक कोरिडोर योजना अंतर्गत गठित समूह सिरसा दलन फॉर्मर प्रोडूसर कम्पनी के चयनित एवं प्रगतिशील कृषकों को उपादान का वितरण किया गया. साथ ही कस्टम हायारिंग सेंटर का चाभी प्रगतिशील किसान को दिया गया. इस दौरान जिलाधिकारी ने समेकित कृषि प्रणाली मॉडल का रिबन काटकर अनावरण किया और मेले में लगे सभी 25 स्टॉल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जूट स्टॉल पर लगे जूट सामग्री को बारीकि से निरीक्षण कर जूट से बनी फाइल को विभागीय प्रशिक्षण, बैठक में जूट फाइल का उपयोग पर बल दिया. इससे जूट के मूल्य संबर्द्धन हो सके. ड्रोन उड़ाकर किसानों को ड्रोन से छिड़काव करने को प्रोत्साहित किया. जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने समेकित कृषि प्रणाली को अपनाने पर जोर देते हुए कृषि विभाग के योजनाओं के अनेक लाभों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि यह प्रणाली फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ साथ प्राकृतिक को संतुलित संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करती है. इससे किसानों की आय में वृद्धि होती है. किसानों ने सरकारी योजना का लाभ लेने का लिया संकल्प दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी के दौरान महिला किसानों की संख्या काफी अधिक रही. यह मेला ज्ञान विज्ञान का उत्सव बन गया. शामिल हजारों किसानों ने अपनी खती को अधिक लाभकारी बनाने का संकल्प लिया. जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने उपस्थित सभी किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही महत्वपूर्ण योजना अंतर्गत किसानों को पीएम किसान, फार्मर रजिस्ट्री, ई केवाईसी, मिट्टी जांच, अनुदानित दर पर बीज, यंत्रीकरण, जैविक कोरिडोर, प्राकृतिक खेती, नमामि गंगे जैसे अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की. इस अवसर पर प्रखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, सहायक निदेशक रसायन, उपपरियोजना निदेशक आत्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, कटिहार, बारसोई, मनिहारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक व सभी किसान सलाहकार के साथ- साथ जिला के सभी प्रखंडों से अधिक संख्या में आये किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन