पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब देर संध्या लगभग 9 बजे एक युवक का शव कोढ़ा हाई स्कूल के पास एक वृक्ष से लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान विसंबर कुमार सिंह 30 वर्ष के रूप में की गई है, जो मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव का निवासी था. वह पिछले करीब 6 महीने से अपनी बहन मीना देवी और जीजा प्रभात कुमार के साथ फलका के फुलडोभी इलाके में रह रहा था. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां बहन मीना देवी ने शव की पहचान अपने इकलौते भाई विसंबर के रूप में की. मीना देवी ने बताया यह मेरा इकलौता भाई था, जो कुछ समय से हमारे यहां रह रहा था. जैसे ही जानकारी मिली कि एक युवक पेड़ से लटका है, हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह मेरा भाई ही था. जीजा प्रभात कुमार के अनुसार, विसंबर मानसिक रूप से कुछ दिनों से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था.घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है.कोढा थाना अध्यक्ष ने बताया प्रथम दृष्टिता से आत्म हत्या प्रतीक हो रहा है हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन