पुलिस छापेमारी में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दस सदस्य गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस छापेमारी में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दस सदस्य गिरफ्तार

पुलिस छापेमारी में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दस सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन

कुरसेला (कटिहार) कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर अंतरराज्यीय चोर गिरोह को भंडाफोर कर 26 मोबाइल बरामद कर लिया. पुलिस ने चोर गिरोह के आठ युवकों को गिरफ्तार कर दो नाबालिग को विधि निरुद्ध किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई हवाई अड्डा के पास गुलाब साह के घर से की. गुलाब साह के यहां रहने वाले किरायेदार के पास सभी गिरफ्तार आरोपित पहुंचा था. पुलिस ने किराये के मकान में छापेमारी कर गिरोह के आठ युवाओं को गिरफ्तार कर दो नबालिग को विधि निरुद्ध किया. संगठित गिरोह के सदस्य कटिहार सहित अन्य स्थानों पर रैकी कर चोरी की घटना को अंजाम देता था. गिरफ्तार दस आरोपितों में सात झारखंड साहिबगंज का रहने वाला है. पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के आरोपितों में सच्चिदानंद चौधरी कस्बाटोला, दीनानाथ चौधरी महराजपुर गदाई दियरा थाना अहमदाबाद, जोगी कुमार सिंह उर्फ सूर्य साकिन शांति नगर थाना जिखावाड़ी, गंगा कुमार महतो साकिन गदाई दियारा रामवचन टोला थाना राजमहल, रविन्द्र कुमार साकिन गदाई दियारा बालूटोला थाना राजमहल, राजेश कुमार चौधरी साकिन गोपालपुर मकई टोला थाना साहिबगंज मुफ्फसिल, सुलेखा देवी साकिन गदाई दियारा रामवचन टोला थाना राजमहल साहिबगंज, कुदन कुमार महतो साकिन पत्थल टोला थाना कुरसेला कटिहार, विधि विरुद्व बालक दो साहिबगंज के शामिल है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के साथ गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन