ePaper

सड़क पार कर रहे किशोर को वाहन ने रौंदा, गंभीर

Updated at : 26 Feb 2026 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे किशोर को वाहन ने रौंदा, गंभीर

सड़क पार कर रहे किशोर को वाहन ने रौंदा, गंभीर

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के चंदवा बजरंगबली स्थान के समीप स्टेट हाइवे 77 पर गुरुवार क़ो सड़क पार कर रहे एक 15 वर्षीय किशोर को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. जख्मी स्व लालू अंसारी का 15 वर्षीय पुत्र शाहनवाज अंसारी ग्राम दरगाहा टोला निवासी बताया जाता है. जख्मी की हालत काफी नाजुक बनी हुई है. पीर मोकामा पंचायत के दरगाहा टोलाग्राम निवासी 15 वर्षीय किशोर शाहनवाज अंसारी जरूरी कार्य से चंदवा गए थे. बजरंगबली स्थान के निकट वे सड़क पार कर रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. किशोर का एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. किशोर को जख्मी हालत में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति चिंताजनक देखते हुए जख्मी को हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजनों के मुताबिक किशोर का इलाज मायागंज अस्पताल भागलपुर में चल रहा है. जहां हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन