शेखपुरा महादलित टोला में विशेष शिविर का आयोजन

शेखपुरा महादलित टोला में विशेष शिविर का आयोजन
बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के शेखपुरा पंचायत के महादलित टोला में डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बुधवार को अनुसुचित जाति, जनजाति टोला विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था. अबतक इन सेवाओं से वंचित थे. विकास शिविर में मुख्य अतिथि मुखिया पति अरब आलम ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की महादलितों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलने से इस का लाभ मिलेगा. उपस्थित अधिकारियों ने योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को सुन कर यथासंभव समाधान भी किया. इसके अंतर्गत लोगों के नल जल, शुलभ शौचालय, स्ट्रीट लाइट, बसावट भूमि, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, उज्ज्वला योजना, कृषि सहायता, छात्रवृत्ति योजनाएं, आवास योजना से जुड़ी कई सुविधाएं प्रदान की गयी. वार्ड प्रतिनिधि शिवनाथ साह, पीआरएस मनोज पासवान, टोला सेवक कामेश्वर राय, विकास मित्र रीता देवी, नीमा राय, रिंकू राय, नसीम आलम आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




