अफवाह फैलाने वालों पर सोशल मीडिया से रहेगी नजर, डीजे पर प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन
अफवाह फैलाने वालों पर सोशल मीडिया से रहेगी नजर, डीजे पर प्रतिबंध

अफवाह फैलाने वालों पर सोशल मीडिया से रहेगी नजर, डीजे पर प्रतिबंध

विज्ञापन

– होली को लेकर बारसोई थाना में हुई शांति समिति की बैठक बारसोई होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बारसोई थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने की. जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि होली जैसे आपसी भाईचारे के पर्व को कुछ असामाजिक तत्वों ने अफवाह फैलाकर खराब करने की कोशिश की जाती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी जाय तथा भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाय. थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. बिना अनुमति किसी को रंग लगाने अथवा जबरदस्ती करने की इजाजत नहीं होगी. उन्होंने चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कार्रवाई की जायेगी. कहा, प्रशासन शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है. पुलिस बल की गश्ती बढ़ाई जायेगी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. आम नागरिकों से अपील की गई कि वे आपसी सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. पुअनि राजेश कुमार, जिन्ना, रिंकू सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, महिला नेत्री सीमा उमेश यादव, गौतम मोदक, सागर साह, शंकर प्रसाद साह, अब्दुल गनी, सुदीप कुमार साह, तनवीर आलम, फिरोज आलम उर्फ पप्पू, श्यामल कुमार दास, राजेन्द्र ठाकुर, मुनीम चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन