राज्यव्यापी मॉकड्रिल: सुबह 8.20 बजे भूकंप के झटके के बजा सायरन, राहत व बचाव में जुटी टीम

राज्यव्यापी मॉकड्रिल: सुबह 8.20 बजे भूकंप के झटके के बजा सायरन, राहत व बचाव में जुटी टीम
– भूकंप से बचाव को लेकर पांच चिन्हित स्थलों पर राहत व बचाव कार्य कटिहार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली के सहयोग से बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना के पर्यवेक्षण में गुरुवार को भूकंप परिदृश्य पर राज्य स्तरीय मॉकड्रिल किया गया. इस कार्यक्रम के निमित कटिहार जिला अन्तर्गत चयनित पांच स्थलों यथा हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, वी-मार्ट, सदर अस्पताल तथा गुडविल पेट्रोल पम्प पर भूकंप परिदृश्य आधारित अभ्यास आयोजित की गयी. विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में शुक्रवार की सुबह 08:20 बजे भूकंप के झटके महसूस होने के सिमुलेशन के साथ ही मॉकड्रिल प्रारम्भ हुआ. समुदाय के लोग स्वयं प्राथमिक प्रत्युत्तरकर्ता (प्राइमरी रिस्पॉन्डर) के रूप में सक्रिय रहे. राज्य आपदा मोचन बल की टीम, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा मित्र के स्वयंसेवक, अग्निशमन दल तथा चिकित्सा टीम तत्काल घटनास्थल पर पहंची. अभ्यास के दौरान बचाव कार्य, निकासी (एवाक्यूएशन), प्राथमिक उपचार एवं अग्नि सुरक्षा उपायों का जीवंत प्रदर्शन किया गया. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सिमुलेशन स्थलों, राहत शिविरों, चिकित्सा शिविरों तथा कमांड एवं कंट्रोल कक्ष का निरीक्षण किया गया. अपर समाहर्ता ( आपदाप्रबंधन) कुमार धनंजय, सिविल सर्जन डॉ जितेंद नाथ, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राहुल चंद्र चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कमांडेंट सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रीतिका भारती; अंचल पदाधिकारी, कटिहार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कटिहार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसके अतिरिक्त पूरे कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा इस कार्य के पर्यवेक्षण के लिए उप कामांडेट प्रवीण कुमार (मुख्य पर्यवेक्षक) एवं अन्य स्थल पर्यवेक्षक उपस्थित रहें. साथ ही जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के कर्मी तथा हितधारकों ने भी स्थल पर सक्रिय रूप से भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




