श्रावण पूर्णिमा सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न

Updated at : 09 Aug 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
श्रावण पूर्णिमा सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न

श्रावण पूर्णिमा सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न

विज्ञापन

बलिया बेलौन श्रावण पूर्णिमा शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में शनिवार को संपन्न होने पर प्रशासन ने चैन की सांस ली. इस अवसर पर पुलिस बलों की तैनाती के साथ- साथ जगह- जगह दंडाधिकारी तैनात रहे. एसडीओ दीक्षित श्र्वेतम, एसडीपीओ अजय कुमार पर पल की खबर लेते रहे. बलिया बेलौन थानाध्यक्ष दिलशाद खान, सालमारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल बल के साथ गस्ती में रहे. इस दौरान बाबा गोरखनाथ धाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ देखी गयी. भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव ने कहा की बाबा गोरखनाथ धाम की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली है. यहां जो भी श्रद्धापूर्वक जल अर्पित करते हैं. उनकी मनोकामना पूरी होती है. इसलिए श्रद्धालु की संख्या प्रत्येक वर्ष बढ़ रही है. जिला परिषद मुनतसीर अहमद, बेलौन मुखिया मेराज आलम, शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन, अरब आलम, मधाइपुर मुखिया असरार अहमद, रिजवानपुर मुखिया तहमीद सद्दाम, पूर्व मुखिया साकीर आलम, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन, भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव, बीझारा मुखिया प्रतिनिधि इनायत राही, शिकारपुर मुखिया सहरयार आलम, बेनी जलालपुर मुखिया नाहीद आलम, उनासो पचगाछी मुखिया हाजी एजाजूल हक, चनदहर मुखिया रागीब शजर, निस्ता मुखिया अख्तर आलम, सालमारी मुखिया गोलाम सरवर आदि ने शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण माहौल में श्रावणी पूर्णिमा सम्पन्न होने पर सभी को धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन