ePaper

अवैध रूप से मिट्टी की कटाई कर रहे जेसीबी को कचना पुलिस ने किया जब्त

Updated at : 27 Dec 2024 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

अवैध रूप से मिट्टी की कटाई कर रहे जेसीबी को कचना पुलिस ने किया जब्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बारसोई प्रखंड के चांदपाड़ा पंचायत के धुमटोला कब्रिस्तान के पास गुरुवार की रात अवैध रूप से जेसीबी मशीन से मिट्टी की कटाई करते हुए जेसीबी मशीन को बारसोई अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साह एवं कचना थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने दलबल के साथ जाकर जब्त कर लिया है. उन्होंने कहा कि रात्रि में जेसीबी मशीन से कब्रिस्तान के समीप अवैध रूप से मिट्टी कटाई की सूचना ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त हुई. जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए दल बल के साथ अवैध रूप से मिट्टी कटाई स्थल पर पहुंच गया. पुलिस व प्रशासन के आते देख चालक फरार हो गया. मौके पर से जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया गया है. इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दिया गया है. जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. जेसीबी मालिक की पहचान चांदपारा पंचायत के कालिया नगर गांव निवासी सद्दाम के रूप में हुई है. पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से मिट्टी कटाई करने वाले खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है. ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र के नदी के किनारे या अन्य स्थानों पर अवैध मिट्टी की कटाई की जा रही है. जिससे एक तरफ तो मिट्टी का खनन हो रहा है. दूसरी ओर सरकार जमीन को नुकसान पहुंच रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन