श्रावणी पूर्णिमा को गोरखनाथ धाम में सुरक्षा रहेगी चाकचौबंद, एसडीओ

Updated:
विज्ञापन
श्रावणी पूर्णिमा को गोरखनाथ धाम में सुरक्षा रहेगी चाकचौबंद, एसडीओ

श्रावणी पूर्णिमा को गोरखनाथ धाम में सुरक्षा रहेगी चाकचौबंद, एसडीओ

विज्ञापन

बलिया बेलौन बाबा गोरखनाथ धाम में शुक्रवार की रात से शनिवार तक सावन पूर्णिमा का पर्व व श्रावण मेला के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर न्यास कमेटी के पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ दीक्षित श्र्वेतम ने प्रभात खबर को बताया की सावन पूर्णिमा के मौके पर बाबा गोरखनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी मुख्य स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. बोलबम कांवरियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, मंदिर परिसर में मेडिकल टीम, दमकल, चलंत शौचालय, पीने के पानी की टंकी सहित पुलिस बल व दंडाधिकारी 24 घंटे तैनात रहेंगे. श्रद्धालु मनिहारी से पवित्र गंगा जल लेकर रेल, सड़क मार्ग या पैदल चल कर बाबा गोरखनाथ धाम पहुंच कर जलार्पण करते हैं. जलार्पण के लिए महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गयी है. वोलेंटियर की भी मदद ली जा रही है. मंदिर कमेटी के आग्रह पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थाई ठहराव मुकुरिया रेलवे स���टेशन पर दिये जाने से श्रद्धालुओं की परेशानी कम होगी. शिव भक्तों की सुविधा के लिए मुकुरिया रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर मेडिकल कैम्प, पेयजल, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था की गयी है. आम जनों की सहयोग से जगह जगह बोल-बम सेवा शिविर लगाये जाने से इस का स्वागत किया है. इस दौरान लोगों को सौहार्दपूर्ण माहौल में सावन पूर्णिमा का पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा की हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जायेगा. किसी तरह की आपत्ति जनक पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई होगी. लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर इसकी सूचना स्थानीय पदाधिकारी को देने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन