खनन माफियाओं को लेकर एसडीओ ने थानाध्यक्ष को दी हिदायत

खनन माफियाओं को लेकर एसडीओ ने थानाध्यक्ष को दी हिदायत
– सफेद बालू के अवैध धंधे में ट्रैक्टर चालकों में नाबालिग भी शामिल आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के गायघटा, जजेला, रंगापोखर, पांचकोनिया, रामपूर नदी के पश्चिम भाग, बहरखाल, धबौल, मरही, बरहट, राधानगर चौक रंगा पोखर, बरताबाड़ी, निमोल व आजमनगर आदि जगहों पर बिहार व बंगाल के कुछ लोगों द्वारा जेसीबी मशीन व ट्रैक्टरों से सरकार तथा गैर सरकारी जमीन पर खनन कर मिट्टी को बंगाल में ऊंचे कीमतों पर बेच कर बिहार सरकार को करोड़ों रुपए राजस्व का चुना लगाया जा रहा है. प्रखंड व थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली महानंदा नदी के कोख से सफेद बालू का तस्करी कालाबाजारीओं व अवैध धंधेबाजों द्वारा जोरों से किया जा रहा. बावजूद इसके हुक्मरान के नौकर शाहों के कानों तले जूं तक नहीं रेंगती. अनुमंडल हो या अंचल हो या फिर थाना ही क्यों न हो किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं किया जा रही है. सड़कों के रास्ते ले जा रही सफेद बालू व मिट्टी से भरी वाहनों पर प्लास्टिक तक नहीं दिया जाता. उड़ रहे बालू व धूल,कण के शिकार राह चल रहे वाहन चालक होते हैं. छोटी बड़ी दुर्घटनाऐं आए दिन घटती रहती है. साथ ही वाहन चालकों में कई ऐसे नाबालिग लड़कों से मजदूरी कराए जा रहे हैं. जहां स्थानीय प्रशासन की चुप्पी कुछ और ही बयां कर रही है. बारसोई एसडीओ राजू कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि वैसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. जो लोग अवैध खनन कर बिहार सरकार को राजस्व का चुना लगा रहे हैं. उक्त लोगों को चिन्हित कर जल्द ही कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि आजमनगर थानाध्यक्ष को सख्त हिदायत दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










