प्राणपुर में राजद ने किया सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन

प्राणपुर में राजद ने किया सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन
प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रशाल भवन में राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार को चार व्यक्ति मिलकर चला रहे हैं. जिससे बिहार का विकास नहीं हो रहा है. बिहारियों को काम के अभाव में मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है. बिहार में, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क पुल-पुलिया, विद्युत, नल जल, रोजगार, नौकरी जैसे मुलभुत समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं. विपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव काफी सुझबुझ के साथ काम कर रहे हैं. 17 महीने के कार्यकाल में पांच लाख युवाओं को नौकरी देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. राजद कि बिहार में सरकार बनती है तो सस्ते दामों पर गैस सिलेंडर, दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त, पच्चीस सौ रुपए प्रत्येक माह गरीब के खाते में, पैंशन योजना में बढ़ोतरी और भारी संख्या में नौकरी, कल कारखानों के साथ दर्जनों योजनाएं बनायी गयी है. जिसका लाभ बिहारवासियों को मिलेगा. राजद पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि सामाजिक न्याय के तहत सभी लोगों को साथ लेकर चलना है. सभी पार्टी देश को खंडित करने का कार्य करता है.राजद सामाजिक न्याय को लेकर चलता है.लालू प्रसाद यादव एक योद्धा है जिससे बिहार का विकास किया जायेगा. पंचायती राज के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय के तहत सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी राजद है. जो लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव के कुशल नेतृत्व में कार्य कर रही है. राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन ने कहा कि राजद पार्टी ने संपूर्ण बिहार में सामाजिक न्याय के तहत कार्य कर रही है. सामाजिक न्याय के तहत आम लोगों के अधिकार के लिए कार्य करती है. कार्यक्रम को विधायक अंजार नईमी, पूर्व विधायक अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष इसरत प्रवीण ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. इस मौके पर राजद युवा प्रदेश महासचिव सह मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, प्रभारी जाहीद आलम, प्रवक्ता मनोहर यादव, भोला पासवान, उपाध्यक्ष विजय यादव, सुदामा प्रसाद सिंह, जिला महासचिव विष्णु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अख्तर बबलू, प्रदेश महासचिव वंदना यादव, प्रमोद कुमार सिंह सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे. मंच संचालन जिला परिषद पूर्व अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




