फलका के गोविंदपुर पंचायत की राजस्व कर्मचारी निशा भारती की मौत

Updated:
विज्ञापन
फलका के गोविंदपुर पंचायत की राजस्व कर्मचारी निशा भारती की मौत

फलका के गोविंदपुर पंचायत की राजस्व कर्मचारी निशा भारती की मौत

विज्ञापन

फलका फलका अंचल के गोविंदपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी निशा भारती का बुधवार को निधन हो गया. निधन की खबर सुनकर फलका अंचल कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी. बताया जाता है कि राजस्व कर्मचारी निशा भारती नालंदा जिला निवासी थी. पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी. अंचलाधिकारी सौमी पौद्दार ने बताया कि निशा भारती गोविंदपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी थी. वह छुट्टी पर घर गई हुई थी. छुट्टी के बाद अंचल कार्यालय पदभार के लिए पिछले दिनों पहुंचे थी. पर अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण वे छुट्टी लेकर घर चली गई थी. बुधवार को नालंदा जिले में उनका अचानक निधन हो गया. अंचलाधिकारी ने बताया कि निशा भारती लगनशील राजस्व कर्मचारी थी. वे ईमानदारी से कार्य करती थी. कार्य के प्रति काफी सजग थी. उनके निधन की खबर सुनकर फलका अंचल कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी. मातमी सन्नाटा छा गया. शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अंचल नाजिर गोपाल यादव, राजस्व कर्मचारी अजय कुमार, मनोज कुमार, उमाशंकर, इरफान, अजय मंडल, नरेंद्र कुमार, समाजसेवी अमरदीप कुमार गुड्डू, प्रमोद कुमार, जयंत कुमार, एकबाल, अनिल आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन