गीदड़ के आतंक से दहशत में दलन पूरब पंचायत पुराना टोलानिवासी

Updated at : 15 Sep 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
गीदड़ के आतंक से दहशत में दलन पूरब पंचायत पुराना टोलानिवासी

गीदड़ के आतंक से दहशत में दलन पूरब पंचायत पुराना टोलानिवासी

विज्ञापन

– अबतक में तीन दिनों में आधा दर्जन को काट कर किया जख्मी -रात के अंधेरे में लोगो को बनाता है शिकार एक महिला है गंभीर -दो दिन पूर्व ग्रामीणों ने एक गीदड़ को मारा अब भी सैकड़ों की संख्या में आतंकी गीदड़ कटिहार इन दिनों दलन पूरब पंचायत के पुराना टोला के ग्रामीण गीदड़ों के आतंक से भयाक्रांत हैं. शाम ढलते गीदड़ों का आतंक छा जाता है. अंधेरा होने पर घर के दरवाजे पर बैठे व सड़क से आवागमन करनेवाले ग्रामीण परेशान हैं. यह सिलसिला पिछले तीन से चल रहा है. पंचायत के मुखिया, सरपंच व उपसरपंच मूक दर्शक बने हुए हैं. नतीजा है लोग अब अंधेरा छाने के बाद घरों में दुबकने को विवश हो जाते हैं. तीन दिनों में करीब आधा दर्जन लोगों को गीदड़ अपना शिकार बना लिया है. इसमें एक महिला गीदड़ के काटने के बाद गंभीर रूप से जख्मी हैं. पुराना टोला कॉलोनी के विकास सदा, जितेन्द्र सदा, मानव समेत एक महिला को अपना शिकार बना लिया है, गौरीशंकर यादव पर झपट्टा मारने के दौरान भागने के दौरान कपड़ा फाड़ दिये जाने से इनलोगों के बीच भय का माहौल है. टोला के मुकेश सदा का कहना है कि शाम के अंधेरे में गीदड़ डीपो से निकल कर आता है और आवागमन कर रहे लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं. दो दिन पूर्व एक गीदड़ को ग्रामीणों द्वारा मार गिराया गया था, उसके बाद भी गीदड़ों का आतंक बरकरार है. नीलगाय के आतंक से फसलें हो रही बर्बाद दलन पूरब पंचायत के उपसरपंच रविशंकर श्रवणे का कहना है कि गीदड़ जहां अंधेरे का लाभ उठाकर लोगों काे अपना शिकार बना रहा है. दूसरी ओर नीलगाय के आतंक से किसानों की फसल बबाद हो रही है.इसकी शिकायत वन विभाग को पूर्व में की गयी थी. सोमवार को भी मौखिक रूप से वन विभाग के रेंजर को इसकी सूचना दी गयी. गीदड़ के आतंक से लोगों को बचाया जाये. साथ ही नीलगाय के बढ़ते आतंक से हो रही बर्बाद फसल को भी बचाने की अपील की गयी. इधर वन विभाग के सत्येन्द्र झा का कहना है कि उपसरपंच दलन पूरब पंचायत के रविश्रवणे द्वारा गीदड़ की आतंक को लेकर मौखिक रूप से शिकायत की गयी, एक से दो दिन में इसकाे लेकर ठोस कदम उठाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन