मां जानकी धाम के संस्थापक राजेश गुरनानी भाजपा में शामिल

Updated at : 13 Dec 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
मां जानकी धाम के संस्थापक राजेश गुरनानी भाजपा में शामिल

मां जानकी धाम के संस्थापक राजेश गुरनानी भाजपा में शामिल

विज्ञापन

कटिहार बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के सुझाव उपरांत मां जानकी धाम के संस्थापक राजेश गुरनानी ने पटना स्थित उनके आवास पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. निजी सचिव शिवपूजन कुमार ने कटिहार भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय से दूरभाष पर वार्ता कर सहमति व सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. भाजपा युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह प्रिंस, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लू बासुकी, अल्पसंख्यक जिला महामंत्री नसीम, नगर उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, शशिकांत कुमार, मनोज चौधरी, शेखर उपस्थित रहे. विस अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि राजेश गुरनानी के भाजपा में आने से आमजनों के उत्थान में तेज़ी आयेगी. जब मैं नगर विकास मंत्री था. तब इनकी टीम ने वेंडिंग एक्ट के निर्माण एवं अनुपालन में सराहनीय भूमिका निभायी. कटिहार के साथ बिहार के कामगारों को भी इनके द्वारा सरकार की नीतियों से लाभान्वित किया जायेगा. मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थ क्षेत्र कटिहार के निर्माण से अध्यात्म तथा स्वालंबन पर बिहार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा. राजेश गुरनानी ने सबों का आभार जताया. जल्द ही कटिहार में भव्य समारोह आयोजित कर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार का अभिनंदन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन