पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

Updated at : 13 May 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

पार्टी की नीतियों की दी जानकारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बलिया बेलौन. प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता आफताब आलम, जिला कार्डिनेटर कंचन दास ने क्षेत्र का भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया. पार्टी की नीतियों को बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नफरत की राजनीति नहीं करती है. आपसी प्रेम भाईचारा के लिए राहुल गांधी लगातार देश का दौरा कर रहे है. ऐसे में राहुल गांधी के विचार को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ने देश की जनता के लिए काम किया है. आफताब आलम ने कहा कि विगत 10 सालों से देश का विकास रुक गया है. महंगाई आसमान छू रही है. इससे आमलोग परेशान हैं. ऐसे में नफरत फैला कर शासन करने वाली पार्टी को सत्ता से दूर करने के लिए लोगों से एक होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपील की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन