नाला निर्माण कार्य को लेकर आज चार घंटे बिजली रहेगी बाधित

नाला निर्माण कार्य को लेकर आज चार घंटे बिजली रहेगी बाधित
कटिहार नगर निगम की ओर से नाला निर्माण कार्य कराए जाने के कारण शहर के कई इलाकों में मंगलवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग की ओर से बताया गया है की बिनोदपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले टाउन वन एवं पीएचईडी 11 केवी फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह सात बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी. इस दौरान बिनोदपुर, राजहाता, कालीबाड़ी, सदर अस्पताल क्षेत्र, चुनागली, शिव मंदिर चौक के आसपास का इलाका तथा एमजी रोड में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगा. विभाग ने बताया कि नाला निर्माण कार्य के दौरान विद्युत पोलों को सुरक्षित करने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है. विद्युत कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है. साथ ही बताया गया है कि मौसम खराब होने या किसी आपात स्थिति में कार्य की तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










