रात के अंधेरे में पुलिस का शिकंजा, तीन हथियारबंद गिरफ्तार

रात के अंधेरे में पुलिस का शिकंजा, तीन हथियारबंद गिरफ्तार
बारसोई सुधानी पुलिस ने बुधवार की तड़के एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन हथियारबंद युवकों को दबोच लिया. रात के 3:30 बजे जब पूरा इलाका गहरी नींद में था. तब सुधानी थाना पुलिस की गस्ती टीम सड़कों पर डटी हुई थी. एक संदिग्ध बाइक पर तीन युवकों को एक साथ सवार देख पुलिस ने वाहन रोककर कड़ी जांच की. जब बाइक की डिक्की खोली गई तो देशी कट्टा बरामद होते ही तीनों के होश उड़ गये. गिरफ्तार युवकों की पहचान गोलदा गांव, थाना सुधानी, निवासी, अभिजीत राय, पुत्र दीपक राय, अक्षय राय पुत्र दीपक राय तथा राजा राय पुत्र बर्मा राय के रूप में हुई है. तीनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ जारी है. शीघ्र ही न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. सुधानी थानअध्यक्ष भुवन कुमार ने कहा कि अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पुलिस चौबीसों घंटे मुस्तैद है और जो भी हथियार लेकर सड़कों पर निकलेगा. उसे कानून के शिकंजे से बचने का मौका नहीं मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










