शराब पीकर हंगामा करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब पीकर हंगामा करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा रौतारा पुलिस ने बहरखाल पंचायत निवासी मणिकांत सिंह, पिता स्व राम नारायण सिंह को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मणिकांत सिंह शराब के नशे में काफी हो हल्ला कर रहे थे. लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. सूचना मिलने पर रौतारा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और मणिकांत सिंह को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि आरोपित ने शराब का सेवन किया था. इसके बाद उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है एवं अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन