फलका में शादी की नीयत से चार बच्चों की मां को लेकर फरार युवक गिरफ्तार, महिला बरामद

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 05 Jun 2026 6:30 PM

विज्ञापन

फलका में शादी की नीयत से चार बच्चों की मां को लेकर फरार युवक गिरफ्तार, महिला बरामद

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के मघेली गांव में शादी की नीयत से चार बच्चों की मां को लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को बरामद कर लिया. आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद गांव में दिनभर चर्चा बनी रही. पति की शिकायत पर हुई कार्रवाई पीड़ित पति ने फलका थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी गांव के ही रुबेद आलम से लंबे समय से मोबाइल फोन पर बातचीत करती थी. वह मजदूरी के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था. इसी दौरान पत्नी अपने एक बच्चे को साथ लेकर घर से चली गई. काफी खोजबीन के बाद उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी गांव के ही उक्त युवक के घर पर रह रही है. आवेदन के अनुसार, गुरुवार को ग्रामीणों के साथ जब वह युवक के घर पहुंचा तो उसकी पत्नी वहीं मौजूद मिली. इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना ले आई. पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है. महिला को बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जबकि आरोपित युवक रुबेद आलम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और महिला का बयान भी दर्ज किया जायेगा. पुलिस के अनुसार, महिला के साथ उसका एक बच्चा भी था. शेष तीन बच्चे पति के पास ही हैं. परिवारिक विवाद और मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले को संवेदनशीलता से देख रही है. वीडियो वायरल, गांव में चर्चा इधर, युवक को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की घटनाएं पहले नहीं हुई थीं. अब मोबाइल और सोशल मीडिया के कारण इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं. घटना के बाद मघेली गांव में पंचायत स्तर पर भी चर्चा हुई. लोगों ने कहा कि पारिवारिक रिश्तों में दरार आने से न केवल पति-पत्नी बल्कि बच्चों का भविष्य भी प्रभावित होता है. पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी विवाद में कानून को अपने हाथ में न लें, बल्कि सीधे पुलिस को सूचना दें.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन