नल जल योजना से वंचित लोगों ने सड़क पर उतरकर आक्रोश जताया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :22 Apr 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
नल जल योजना से वंचित लोगों ने सड़क पर उतरकर आक्रोश जताया

प्रखंड की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या एक बेतौना गांव में नल जल योजना से वंचित लोगों ने शुद्ध जल की मांग करते हुए सड़क पर उतर विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा-तीन साल से नहीं मिल रहा है पानी हसनगंज. प्रखंड की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या एक बेतौना गांव में नल जल योजना से वंचित लोगों ने शुद्ध जल की मांग करते हुए सड़क पर उतर विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की. कहा कि एक तरफ पूरे प्रखंड में नल जल योजना का शुद्ध जल मुहैया करायी जा रही है, लेकिन हमारे गांव में अबतक नल जल योजना का पानी नहीं पहुंच पा रहा है. पानी तो दूर नल जल योजना का कई घरों में टुटी तक नहीं लगी है बार-बार नल जल योजना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर विभागीय स्तर पर अधिकारियों को कहा गया, लेकिन आजतक इस पर कोई पहल नहीं हुआ. आज भी गांव में हमलोग चापाकल का आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर हैं. आयरनयुक्त पानी पीकर हम ग्रामीण कई बीमारी के शिकार हो रहे हैं, लेकिन हमारी समस्या से किसी भी अधिकारी को कोई लेना देना नहीं है. सरकार टेंडर के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम करती है. ऐसे कई जगहों में जहां पाइपलाइन नहीं हुआ है वहां सर्वे कराया गया. बावजूद इस गांव में अबतक विभागीय उदासीनता का खामियाजा आज ग्रामीण जनता को भुगतना पड़ रहा है. वर्षों से लोग पानी को लेकर लोग लालायित हैं. मौके पर पंचायत समिति सदस्य शत्रुघन मंडल, मसोमात सेखा देवी, निभो देवी, रिंटू बेसरा, चंदन मिस्त्री, सुमित्रा देवी, मिथुन कुमार मंडल, माला देवी, संझली किस्कू, मसोमात चतुरी देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग को इस समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया गया, पर अब तक कोई पहल नहीं हुआ. साथ ही गांव में लगी अधिकतर टुटी खराब व क्षतिग्रस्त है. नल जल योजना के कनीय अभियंता सृष्टि कुमारी ने बताया कि स्थल पर पहुंच कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया जायेगा. संबंधित समस्याओं को दूर करते हुए जल्द नल जल योजना का शुद्ध जल ग्रामीणों को मुहैया कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन