ePaper

होली को लेकर रौतारा थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Updated at : 27 Feb 2026 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
होली को लेकर रौतारा थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

होली को लेकर रौतारा थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

विज्ञापन

कोढ़ा होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रौतारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता थानाध्यक्ष लालसार बिन्द ने की. गांवों से आए ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जायेगी. स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उन्होंने बताया कि हुड़दंगियों और शराब के नशे में उपद्रव करने वालों पर विशेष नजर रखी जायेगी. उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं तथा किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था भंग न होने दें. यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध या गलत गतिविधि दिखाई दें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें. ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. बैठक में रौतारा थाना के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी. पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. पुलिस गश्ती दलों की संख्या बढ़ाई जायेगी तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर सतत निगरानी रखी जायेगी. ग्रामीणों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का आश्वासन दिया. बैठक का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना रहा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन