होली को लेकर पोठिया थाना में हुई शांति समिति की बैठक

होली को लेकर पोठिया थाना में हुई शांति समिति की बैठक
समेली रंगों का त्योहार होली को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर बुधवार को पोठिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गयी. बैठक की अध्यक्षता समेली बीडीओ सत्येंद्र सिंह व थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व बुद्धिजीवि व गणमान्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. शांति समिति की बैठक में बीडीओ सत्येंद्र सिंह ने कहा कि पोठिया थाना क्षेत्र भाई चारगी के लिए जाना जाता है. सभी त्योहार यहां मिलजुल कर मनाते हैं. इसलिए होली त्यौहार भी मिलजुलकर मनाना है. आगे कहा कि होली त्यौहार रंगों का पर्व है. इसलिए इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना है. संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि होली पर्व को लेकर क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी गई है. शरारती तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है.अगर कहीं शरारती तत्वों की आशंका हो तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें. ताकि ससमय मामले को देखा जा सके. उन्होंने कहा कि होली त्योहार के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. समेली प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू ने कहा कि जिस तरह होली में कई रंग मिलकर एक हो जाते हैं. उसी तरह हमलोगों को होली त्यौहार भी एक होकर मनानी चाहिए. साथ ही होली का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. समाजसेवी व बुद्धिजीवि ने होलिका दहन के दौरान अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने की मांग की. अवसर पर पुलिस अवर निरक्षक डोली कुमारी, अंकित कुमार, राजस्व अधिकारी नंदन राज, पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल, निरंजन झा, सरपंच प्रेमचंद मंडल, पंचायत समिति सदस्य अरुण यादव, रंजीत कुमार सुखारी, मुकेश कुमार झा, मुन्ना मुस्ताक, संजीव कुमार भोलू, सोनू कुमार यादव, धनेश्वर मंडल, नरेश केसरी, केदार मंडल आदि मौजुद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




