राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन

समेली प्रखंड के छोहार पंचायत स्थित मोहजान स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. बच्चों ने बेकार पड़े सामान से आकर्षक राखियां बनायी. बच्चों ने एक-दूसरे को राखियां भी बांधी. प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को जानने का मौका मिलता है. बच्चों में संस्कार और कला के विकास को बढ़ावा देता है. राखी बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनी कुमारी, साक्षी कुमारी द्वितीय स्थान, ऊषा कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया है. सभी छात्रों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा पुरस्कृत किया गया. शिक्षक संतोष कुमार, दिलीप कुमार, शंभू शर्मा, रूपेश भूषण, अनिता कुमारी, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन