2.55 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

2.55 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनिया रेलवे स्टेशन के पास पक्की सड़क पर एक अभियुक्त को 2.25 लीटर विदेशी एवं 300 एमएल देशी कुल मिलाकर 2.55 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष शशि रंजन कुमार के आदेश पर मुफस्सिल थाना पुलिस मादक पदार्थ विक्रेता एवं तस्कर के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते आ रही है. इसी दौरान मनिया में छापेमारी कर जुराबगंज निवासी जितेंद्र बंजारा को 2.55 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




