सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना वायरल करने मामले में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहित के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो वायरल कर विवाहिता का अपहरण का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

कटिहार. जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहित के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो वायरल कर विवाहिता का अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता के पति ने मनसाही थाना में आवेदन देकर सादेक, मिथुन मंडल, अभिषेक सिंह, मोनू कुमार, मनीष कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मनसाही थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास के नेतृत्व में मनसाही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाहिता को बरामद करते हुए मामले के मुख्य अभियुक्त सादेक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. घटना को लेकर क्षेत्र में जहां सनसनी फैली हुई है. वहीं इस संबंध में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. मनसाही थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने कहा कि अन्य आरोपित को भी जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन