ePaper

अब सदर अस्पताल में बाइक चोरी पर लगेगी लगाम

Updated at : 25 Jun 2024 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

सदर अस्पताल में वाहन पार्क करने पर चालकों को अब मिल रहा टोकन

विज्ञापन

कटिहार. सदर अस्पताल परिसर से वाहनों की चोरी को रोकने के लिए सुरक्षा की दृष्टिकोण से अस्पताल प्रशासन ने एक नयी पहल की है. सदर अस्पताल आने वाले मरीज व उनके परिजन के लिए टोकन की व्यवस्था की गयी है. यह व्यवस्था पूरी तरह से नि:शुल्क है. अस्पताल आने वाले मरीज और उनके परिजन जब अपने वाहन सदर अस्पताल परिसर में लगाते हैं तो उन्हें अब एक टोकन नंबर मुहैया कराया जाता है. आने वाले मरीज और उनके परिजन के गाड़ी का नंबर को रजिस्टर में अंकित कर उनका नाम अंकित कर उन्हें एक टोकन दिया जाता है. जिसके बाद मरीज अपनी गाड़ी को परिसर में खड़ी कर अपना इलाज कराते हैं, या जो काम करने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं. वह अपना काम करते हैं. जब वह अस्पताल से निकलते हैं तब रजिस्टर में उनके नाम के मिलान के साथ उनके टोकन नंबर को मिलाया जाता है. जिनके बाद टोकन वापस लेकर उनकी गाड़ी को उन्हें सुपुर्द किया जाता है. सदर अस्पताल में ऐसी व्यवस्था होने के बाद अस्पताल में वाहनों की चोरी पर ब्रेक लग गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से अस्पताल प्रशासन की ओर से इस तरह की व्यवस्था से मरीज भी काफी प्रशंसा कर रहे हैं. बता दें की अस्पताल परिसर चोरों के लिए चोरी की घटना को अंजाम देने का एक सेफ जॉन बन गया था. हालांकि अस्पताल परिसर में चारों तरफ से सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं. इसके बावजूद भी चोरी की घटना को अंजाम देने में चोर पूरी तरह से सफल हो जाता था. सुरक्षा को लेकर सुरक्षा गार्ड की भी तैनाती है. लेकिन चोर अस्पताल पहुंचकर किसी गाड़ी को निशाना बनाते हुए नकली चाभी के जरिए गाड़ी को बड़ी आसानी से खोलकर वहां से लेकर चंपत हो जाता था. जिसकी भनक सुरक्षा गार्ड को भी नहीं लगती थी. महीने में तीन-चार मोटरसाइकिल चोरी हो जाने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो रहे थे. इन सभी के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन की ओर से अब टोकन की व्यवस्था की गई है. जो पूरी तरह से निशुल्क है. यह पूरा कार्यभार सुरक्षा गार्ड्स के हाथों में सौंपा गया है. जहां अलग-अलग पॉइंट पर सुरक्षा गार्ड आने वाले मरीज को वहां वाहन लगाने पर उन्हें टोकन मुहैया कराते हैं.

कहते हैं अस्पताल मैनेजर

सदर अस्पताल मैनेजर चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर से गाड़ी की चोरी की घटना को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से टोकन की व्यवस्था की गयी है. जो पूरी तरह से नि:शुल्क है. इसमें किसी भी मरीज व परिजन को कोई भी शुल्क अदा नहीं करनी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सदर अस्पताल पहुंचने पर अपनी वाहन को जब खड़ी करें तो उनका टोकन नंबर जरूर ले लें. इससे आपके वाहन सुरक्षित रहेंगे. इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन