ढोल मंजिरा के साथ चलाया नामांकन अभियान

ढोल मंजिरा के साथ चलाया नामांकन अभियान
कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. हसनगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मननपुर में प्रधान शिक्षक नीरज नयन आनंद के द्वारा पोषक क्षेत्र में विशेष नामांकन अभियान चलाया. प्रधान शिक्षक नीरज आनंद के नेतृत्व में ढोल मजीरा के साथ अभिभावकों के बीच पोषक क्षेत्र जाकर नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया. विशेष नामांकन अभियान के तहत पोषक क्षेत्र में रैली निकाला. रैली में बच्चों के द्वारा नारा भी लगाया. प्रधान श्री आनंद अभिभावकों से संपर्क अभियान चला कर विद्यालय के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का सराहनीय प्रयास किया. रैली में विद्यालय में मिलने वाले सभी मुफ्त सुविधाओं की जानकारी विद्यालय प्रधान के द्वारा दिया गया. ढोल मंजिरा, नारा और स्कूल चले गाना से पूरा पोषक क्षेत्र गूंज उठा और लोगों का भीड़ लग गया. अभिभावक भी उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुन रहें थे. विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार, नवीन कुमार, आशा कुमारी, प्रीतिलता आनंद, रजिया हसन, शिक्षा सेवक नूर आलम, हेमंत कुमार ऋषि, अर्जुन कुमार राय इत्यादि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




